फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कंपाउंडर ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर चाकू से गला रेतने का प्रयास

Fri, 03 Jan 2025 09:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

बिहार के पूर्णिया जिले में कंपाउंडर ने एक महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। नाकाम होने पर चाकू से गला रेतने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में महिला से एक कंपाउंडर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की है। दुष्कर्म की घटना से नाकाम होने पर महिला को चाकू से गला रेतने की कोशिश की। महिला ने हाथ झटककर जब इसे रोका तो उसने पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। महिला दो बच्चों की मां है। पीड़िता के. नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर के एक प्राइवेट स्कूल में रसोईया का काम करती है। पति पंजाब में कमाता है। वहीं, आरोपी कंपाउंडर घटना को अंजाम देकर फरार है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के नहर के समीप की है। जबकि आरोपी कंपाउंडर की पहचान के. नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर के वार्ड 13 निवासी शेखर झा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी गांव के ही एक स्कूल में रसोईया का काम करती है। वो रोजाना की तरह गुरुवार शाम स्कूल से काझा बाजार गई थी। वो बाजार के लिए बच्चों के लिए पास्ता, दालमोट और बिस्किट लेकर वापस लौट रही थी, कि तभी काझा बाजार में अचानक बाइक लेकर कंपाउंडर शेखर झा आ गया। गांव में ही रहने के कारण शेखर ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और बातों में फुसलाकर घर तक छोड़ देने की बात कही। काफी अंधेरा हो जाने और जान पहचान होने के कारण वो कंपाउंडर की बाइक पर बैठ गई। 

हालांकि, घर ले जाने के बजाए गंदी नियत से उसे किसी सुनसान जगह ले जाने लगा, जिसके बाद उसने कंपाउंडर को बाइक रोकने को कहा। मगर वो नहीं माना, मौका पाकर जब उसने बाइक से कूदने की कोशिश करती कि इससे पहले ही शेखर ने बाइक रोक दी और उसे सुनसान जगह ले जाने लगा और उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। इसका विरोध करने और रोकने पर कंपाउंडर ने कमर से धारदार चाकू निकाला और महिला के चीखने की गर्दन रेतने की कोशिश की। इस पर महिला ने हाथ से झपटकर उसे रोका और किसी तरह गर्दन बचाई। इस बीच मौका पाकर कंपाउंडर ने महिला के पेट में चाकू गोद दिया।
विज्ञापन


महिला के बेहोश होने पर उसे अस्पताल ले गया और फिर इलाज के लिए 10 हजार कैश जमा कर भाग निकला। महिला के होश आने पर उसने घर वालों का नंबर अस्पताल के स्टॉफ को बताया, जिसके बाद घर वाले अस्पताल पहुंचे। यहां महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पीड़िता के परिजनों की ओर से आरोपी कंपाउंडर के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें