फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में होगा 53वीं महिला राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप, 30 राज्यों के खिलाड़ी करेंगे शिरकत

Fri, 03 Jan 2025 08:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

बिहार के पूर्णिया जिले में 53वीं महिला राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें 30 राज्यों के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। ट्राफी का अनावरण हो चुका है।
विज्ञापन
ट्राफी का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल (वीवीआरएस) में 5 से 9 जनवरी तक आयोजित होने वाले 53वीं रमेश चन्द्र मिश्र सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप के ट्रॉफी का अनावरण किया गया। ट्रॉफी का अनावरण बिहार हैंडबाल एसोसिएशन के चेयरमैन ब्रज किशोर शर्मा, पूर्णिया हैंडबाल एसोसिएशन के चेयरमैन सह आयोजन समिति के सचिव राजेश चन्द्र मिश्र, बिहार हैंडबाल एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी आलोक कुमार, पूर्णिया हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव अजीत कुमार सिंह के साथ-साथ आयोजन समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन


ट्रॉफी अनावरण के मौके पर आयोजन समिति के सचिव सह वीवीआरएस के सचिव राजेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि यह पूर्णिया नहीं बल्कि बिहार के लिए गौरव की बात है कि पहली बार यहां सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन के लिए हम लोग काफी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि 5 से 9 जनवरी तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 30 राज्य व केंद्र शासित राज्य के 600 से ज्यादा खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। तीन जनवरी की रात से खिलाड़ियों का पूर्णिया आना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी टीमों के रहने की व्यवस्था वीवीआरएस कैंपस में ही किया गया है।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को रहने-खाने के साथ-साथ अन्य किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी पूरा इंतजाम किया गया है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग कमेटी का गठन कर जिम्मेवारी भी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए भी आसपास के राज्य के खिलाड़ियों को एक जगह रहने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से मैच का आनंद लेने के साथ-साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की भी अपील की। इस मौके पर आयोजन समिति सदस्य अभिषेक प्रसून, नीतू झा, सुप्रिया मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, तौफीक अलाम, अमित कुंवर व विशाल कुमार के साथ-साथ बिहार हैंडबाल टीम की खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ट्रॉफी अनावरण के दौरान मौजूद बिहार हैंडबाल एसोसिएशन के चेयरमैन ब्रज किशोर शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचबीआई) के गाइड लाइन के आधार पर आयोजित की जा रही है। अभी तक 30 टीम के आने का कन्फर्मेशन मिल गया है। कुछ टीमों का कन्फर्मेशन बाकी है। सभी टीम को 8 पूल में बांट कर मैच का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए एक साथ 4 मैदान पर मैच का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान एचबीआई के द्वारा नियुक्त मैच रेफरी के साथ-साथ बिहार के संघ के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। खिलाड़ियों को रिसीव करने के लिए कटिहार के साथ-साथ पूर्णिया स्टेशन पर भी वॉलेंटियर्स बस के साथ तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले बिहार में तीन नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ है। लेकिन सभी जूनियर व सब जूनियर लेवल के थे। पहली बार सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन बिहार में हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें