Bihar: नेपाल के बिराटनगर में हिन्दू राष्ट्र स्वाभिमान जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व आईपीजी अच्युत कृष्ण खरेल ने नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए जनजागरण व हस्ताक्षर अभियान चलाने की बात कही। विदेशी एनजीओ पर धर्मांतरण का आरोप लगाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी से सटे पड़ोसी देश नेपाल के बिराटनगर में हिन्दू राष्ट्र स्वाभिमान जागरण अभियान के तहत वीरेन्द्र सभागृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू राष्ट्र स्वाभिमान जागरण अभियान के अच्युत कृष्ण खरेल, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (नेपाल) ने कहा कि नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र स्थापित करने के लिए पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही प्रत्येक हिन्दू परिवार से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार पर दबाव बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत नेपाल को हिन्दू राष्ट्र से धर्मनिरपेक्ष बनाया गया, जिससे विश्व के एकमात्र हिन्दू राष्ट्र की पहचान समाप्त कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी एनजीओ पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में धर्मांतरण करा रहे हैं, जिससे नेपाल की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में बदलाव हो रहा है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक कल्याण कुमार तिमिशीना ने कहा कि जाति-पात से ऊपर उठकर हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए, तो हालात बंगाल जैसे हो सकते हैं। कार्यक्रम में संयोजक भेष प्रसाद धमला सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।