फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो लोग गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पू्र्णिया

सार

बिहार में पूर्णिया जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूर्णिया पुलिस छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया शहर में हो रही छिटपुट छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने और धनतेरस और दीपावली पूजा को देखते हुए पूर्णिया पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में से एक हाउसिंग कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर धनतेरस और दीपावली के अवसर पर अपराध पर नियंत्रण के लिए की गई।

विज्ञापन


छापेमारी डीआईयू पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी में 15 सदस्यीय टीम ने भाग लिया, जिसमें एसआई अभय रंजन सहित के हाट थाना और मधुबनी टीओपी डायल 112 बाइक पुलिस शामिल थे। छापेमारी के दौरान हाउसिंग कॉलोनी में हड़कंप मच गया। नशेड़ी और स्मैक तस्कर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

डीआईयू पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शहर में हो रही छिटपुट छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने और धनतेरस और दीपावली पूजा को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के द्वारा स्थानीय थाना की मदद से छापेमारी करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश और गुप्त सूचना के आधार पर संवेदनशील इलाकों में से एक हाउसिंग कॉलोनी में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नशेड़ी सहित संदिग्ध युवक इधर उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर  स्थानीय थाना को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें