फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddique: '24 घंटे में खत्म कर दूंगा लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क', बोले पप्पू यादव; बिहार में गरमाई सियासत

Mon, 14 Oct 2024 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Baba Siddiqui Murder: मुंबई में बाबा सिद्दी की हत्या पर बिहार की राजनीति में सियासी उबाल आ गया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव काफी कड़े शब्दों में आपत्ति जताई है और उन्होंने कह दिया कि वे 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क को खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बिहार में सियासी उबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि बिहार की राजनीति को भी गरमा दिया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की बात कही है। पप्पू यादव ने X पर दो ट्वीट्स किए, जिनमें उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई और उसके आपराधिक गिरोह को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर कानून अनुमति दे तो मैं 24 घंटे में इस दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।
विज्ञापन



 
बिहार का बेटा बताया बाबा सिद्दीकी को
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने एक अन्य ट्वीट में बाबा सिद्दीकी को बिहार का बेटा कहा और इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि बाबा सिद्दीकी मूल रूप से बिहार के थे और मुंबई में जाकर उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी। इस संदर्भ में उन्होंने महाराष्ट्र में हो रही हत्याओं और अपराधों पर भी सवाल उठाए और इसे ‘महाजंगलराज’ की संज्ञा दी। पप्पू यादव ने कहा कि पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या, फिर करणी सेना के मुखिया की हत्या और अब बाबा सिद्दीकी जैसे राजनेता की हत्या से यह साफ हो गया है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची।

विज्ञापन

 
विवादित शब्दों का इस्तेमाल
पप्पू यादव ने अपने ट्वीट में कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर कहा कि यह देश है या हिजड़ों की फौज, जहां एक अपराधी जेल में बैठकर लोगों की हत्या करवा रहा है और पूरा सिस्टम मूकदर्शक बना हुआ है। उनके इस बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।

विज्ञापन

 
कौन थे बाबा सिद्दीकी?
बाबा सिद्दीकी बिहार के रहने वाले थे और मुंबई में उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। एनसीपी के वरिष्ठ नेता के रूप में वे मुंबई की राजनीति में काफी प्रभावशाली माने जाते थे। उनकी हत्या के बाद महाराष्ट्र और बिहार में हलचल तेज हो गई है और दोनों राज्यों में अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
 
पप्पू यादव ने की यह मांग
पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि अगर उन्हें कानून की अनुमति मिले, तो वह लॉरेंस बिश्नोई जैसे अपराधियों के पूरे नेटवर्क को समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने सरकार और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि देश में अपराधियों को खुली छूट मिल गई है, जिसका परिणाम है कि बड़े राजनेताओं और कलाकारों की हत्या हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें