फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या करने का आरोप

Sun, 25 Aug 2024 06:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कुछ महीने पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि पति बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के उफरैल गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अररिया जिले के ओसरी रामगढ़ निवासी मो. फारुक की बेटी सुन्नतों (22) के रूप में हुई है। सुन्नतों ने मार्च में श्रीनगर थाना क्षेत्र के उफरैल गांव के रहने वाले मो. अख्तर (27) से प्रेम विवाह किया था। 

विज्ञापन


शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति अख्तर ने बाइक की मांग करना शुरू कर दी और इसे लेकर सुन्नतों के साथ मारपीट करने लगा। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति अख्तर ने पहले सुन्नतों के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया।

परिजनों के अनुसार, सुन्नतों ने दो सप्ताह पहले अपने भाई को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद उसके भाई ने पति से 10 दिनों का समय मांगा था, लेकिन समय पर मांग पूरी न होने पर शनिवार रात पति ने सुन्नतों के साथ पहले मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें