फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पेशकार गौरव हत्याकांड के मुख्य आरोपी लालू ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस लगातार कर रही थी छापामारी

Sat, 16 Nov 2024 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पुलिस ने बताया कि पेशकार गौरव कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी लालू कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी, जिसके दबाव में उसने आत्मसमर्पण किया है। 
विज्ञापन
मृतक पेशकार गौरव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में बहुचर्चित पेशकार गौरव कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी लालू कुमार ने शुक्रवार को पूर्णिया सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि लालू कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी, जिसके दबाव में उसने आत्मसमर्पण किया। 

विज्ञापन

 
चाकू मारकर की गई थी हत्या
जानकारी के मुताबिक, एक नवंबर को सहायक खजांची थानाक्षेत्र के डीएसए ग्राउंड के पास पेशकार गौरव कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के पीछे मुख्य आरोपी लालू कुमार ने अपनी बहन प्रियंका कुमारी की मौत का बदला लेने की बात कही थी। गौरव कुमार पर आरोप था कि उनकी पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली थी। 
 
दहेज उत्पीड़न का मामला हुआ था दर्ज
गौरव की पत्नी ने पार्वती हाता स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिवार वालों ने गौरव कुमार और उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मामला (कांड संख्या 80/24) दर्ज कराया था। इसके बाद लड़की के परिवार ने 25 लाख रुपये नकदी और जमीन की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर गौरव कुमार की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन

 
मामले में अन्य आरोपी
गौरव कुमार के पिता रामनाथ प्रसाद के आवेदन पर कांड संख्या 284/24 दर्ज की गई, जिसमें लालू कुमार सहित कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया। इनमें लालू कुमार (मुख्य आरोपी), ज्योतिष कुमार, रवि कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार और रामदुलारी देवी शामिल हैं।
 
पुलिस की कार्रवाई और आत्मसमर्पण
जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार थे। सहायक खजांची थाना पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी के डर से लालू कुमार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
 
मृतक के परिवार पर भी मामला दर्ज
गौरव कुमार की पत्नी की आत्महत्या के मामले में मृतक की मां गीता देवी को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारा भेजा गया था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रखे हुए है। इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी जनता से साझा करने के लिए पुलिस ने अपील की है, ताकि अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें