फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा का दावा- 2025 में बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार, जनता अमन-चैन खोना नहीं चाहती

Sat, 16 Nov 2024 04:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए की सरकार में बेहतर विकास हो रहा है। अमन चैन शांति की स्थापना हुई है। बिहार के लोग अमन चैन को खोना नहीं चाहते है। विपक्ष चाहता है कि किसी भी तरह से सत्ता में आ जाना है। लेकिन, विफल हो जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्णिया में पत्रकारों से बातचीत करते उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा पर निकले हुए हैं। बिहार यात्रा के चौथा चरण के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा पूर्णिया पहुंचे हैं। सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार यात्रा का तीन चरण संपन्न हो गया है। चौथा चरण चल रहा है। चौथे चरण में खगड़िया, कटिहार और पूर्णिया के बाद अब सहरसा जाना है। 18 नवंबर को चौथे चरण का समापन होगा। बिहार यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर बिहार में हुई विकास की जानकारी ले रहे हैं। लोगों द्वारा फीडबैक दिया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


बिहार में अमन चैन शांति की स्थापना हुई है
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा एनडीए की सरकार में बेहतर विकास हो रहा है। अमन चैन शांति की स्थापना हुई है। बिहार के लोग अमन चैन को खोना नहीं चाहते है। विपक्ष चाहता है कि किसी भी तरह से सत्ता में आ जाना है। लेकिन, विफल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। हर मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिये सदस्यता अभियान आवश्यक है। बिहार में केन्द्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर अच्छा कार्य कर रही है। इससे बिहार की जनता भी खुश है।

अपने संगठन को मजबूत करेंगे
 उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में हम भी एनडीए के साथ नहीं थे। इस बार हमलोग साथ हैं और जो छोटी-छोटी समस्याएं थी। उसका समाधान कर लिया गया है और 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए की बिहार में सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि बिहार में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी यह कोई समस्या नहीं है और वह आनेवाले समय में तय हो जायेगें। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनका कहना है कि इस यात्रा से वह एनडीए और अपने संगठन को मजबूत करेंगे। वहीं पप्पू यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा विपक्ष का काम ही पक्ष पर सवाल खड़ा करना। लेकिन पप्पू यादव को नीचे स्तर गिरा कर बयान नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें