फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: झाड़ी में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Feb 2025 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Laborer Body Found in Bush: पूर्णिया संदिग्ध अवस्था में झाड़ी के अंदर एक मजदूर का शव मिला है। वहीं, पुलिस हत्या होने की आशंका को लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले की एक झाड़ी में संदिग्ध अवस्था में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही शव मिलने की जानकारी लोगों को मिली आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा सहित सदर थाना पुलिस सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे और फिर जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया।

विज्ञापन


घटना स्थल के पास ही मृतक का बाइक और मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद किया गया। साथ ही कई सबूत इकठ्ठा कर पुलिस अपने साथ ले गई है। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के गुंडा चौक गुलाबबाग के पास चंदन नगर वार्ड संख्या-45 की है। मृतक व्यक्ति की पहचान पूर्णिया जिले के श्रीनगर के रहरिया कोची गांव निवासी 40 वर्षीय गजेंद्र चौधरी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतक के भाई मिथलेश चौधरी ने बताया कि गजेंद्र करीब पांच साल से गुलाबबाग में मजदूरी का काम करता था। काम के सिलसिले में ही वह शुक्रवार को घर से गुलाबबाग आया था। शनिवार सुबह फोन आया कि उनकी मौत हो चुकी है और उनका शव मिला है। उसके बाद आनन- फानन में वे घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों को आंशका है कि उनकी हत्या की गई है। वहीं, जिस कैंपस से शव बरामद हुआ है, उनके मालिक ललन चौधरी ने बताया कि उनके गोदाम में कुछ मजदूर रहते हैं। उनसे जानकारी मिली है कि मृतक कल शाम को करीब छह बजे अपने साथी मजदूर से मिलने के लिए बाइक से आया था। उसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उन्हें कुछ मालूम नहीं।
विज्ञापन


बहरहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH भेज दिया है और मृतक के साथी मजदूर से पूछताछ कर रही है। वहीं, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि झाड़ी से एक लाश बरामद की गई। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें