फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नेपाल बॉर्डर से जैश के आतंकियों की घुसपैठ, अलर्ट पर कटिहार रेल पुलिस; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Thu, 28 Aug 2025 05:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ता भी अलर्ट मोड पर हैं। संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
स्टेशन पर चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार-नेपाल बॉर्डर के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के भारत में घुसने की आशंका जताई गई है। इस इनपुट के बाद कटिहार रेल पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कटिहार रेल एसपी हरि शंकर ने बताया कि रेल पुलिस पहले से ही सतर्क रहती है, लेकिन आतंकी गतिविधि की आशंका के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

कटिहार रेल के अंतर्गत आने वाले सभी 18 थाना क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। जोगबनी स्टेशन नेपाल बॉर्डर से सटा होने के कारण हमेशा संवेदनशील माना जाता है। इस कारण यहां सुरक्षा और ज्यादा मजबूत की गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज कराई गई FIR

रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ता भी अलर्ट मोड पर हैं। संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

रेल एसपी हरि शंकर ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है, रेलवे पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। नेपाल बॉर्डर से आतंकी घुसपैठ की आशंका ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें