फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: पूर्णिया में सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम-आगजनी

Thu, 28 Aug 2025 03:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने रानीपतरा बाजार में अतिक्रमण की गई दुकानों और ठेलों को भी हटाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-131ए को जाम कर आगजनी और प्रदर्शन किया। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटवाकर स्थिति को सामान्य कराया।

जानकारी के अनुसार, चांदी पंचायत के चांदीकठुआ निवासी रबिन दास का पुत्र रविशंकर कुमार (12 वर्ष) प्रतिदिन की तरह साइकिल से कोचिंग जा रहा था। जब वह रानीपतरा बाजार ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक छात्र कक्षा 6 का छात्र था।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने रानीपतरा बाजार में अतिक्रमण की गई दुकानों और ठेलों को भी हटाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रबिन दास ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में होनहार था और बड़ा होकर अधिकारी बनना चाहता था।

विज्ञापन


पढे़ं: बगीचे में युवक  का शव फंदे से झूलता मिला, पुलिस जांच में जुटी; इलाके में फैली सनसनी

सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम, एसआई सुधीर कुमार, जयप्रकाश यादव और नितिन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन भीड़ उग्र होती चली गई और लोगों ने कटिहार-पूर्णिया फोरलेन पर पांच अलग-अलग जगहों पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि रानीपतरा बाजार से अतिक्रमण हटाया जाए और मृतक परिवार को उचित मुआवजा मिले।

मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ शैलेश कुमार केसरी भी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से लोगों को समझाया और तीन घंटे बाद सड़क जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया। बीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता योजना के तहत मृतक के आश्रित को तत्काल डीबीटी के माध्यम से 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। आगे विभागीय स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें