फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पप्पू यादव के हेल्थ कार्ड पर डॉक्टरों ने उठाए सवाल, कहा- मरीजों को इन जांच केंद्रों पर क्यों भेज रहे

Wed, 04 Sep 2024 03:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया के एक सीनियर डॉक्टर ने कहा कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा कार्ड लिस्ट में शायद ही आपको किसी प्रमुख डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम मिले। लिस्ट में शामिल ज्यादातर सेंटर टेक्नीशियन चला रहे हैं। वहां डॉक्टरों की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के जारी किए हेल्थ कार्ड पर उठे सवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बीपीएल मरीजों के लिए 50% छूट वाला हेल्थ कार्ड विवादों में घिर गया है। सांसद द्वारा जारी किए गए हेल्थ कार्ड में शामिल जांच केंद्रों की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। पप्पू यादव लोगों को जिन पैथोलॉजी जांच केंद्रों में जाने को कह रहे हैं, उनमें से ज्यादातर अवैध बताए जा रहे हैं। पप्पू यादव के सांसद ऑफिस की ओर से जारी किए गए हेल्थ कार्ड में शामिल ज्यादातर डायग्नोस्टिक सेंटर टेक्नीशियन चला रहे हैं। वहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। कई जांच केंद्रों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। 

विज्ञापन

 
पूर्णिया के एक सीनियर डॉक्टर ने कहा कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा कार्ड लिस्ट में शायद ही आपको किसी प्रमुख डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम मिले। लिस्ट में शामिल ज्यादातर सेंटर टेक्नीशियन चला रहे हैं। वहां डॉक्टरों की तैनाती नहीं है। सीनियर डॉक्टरों ने कहा कि सांसद पप्पू यादव द्वारा जारी किए गए हेल्थ कार्ड में शामिल जांच केंद्रों की रिपोर्ट पर कोई डॉक्टर विश्वास नहीं करेगा। पैथोलॉजी जांच केंद्रों के डॉक्टर ने बताया कि सांसद पप्पू यादव द्वारा जारी किए गए हेल्थ कार्ड में शामिल ज्यादातर जांच केंद्र रजिस्टर्ड नहीं हैं।

विज्ञापन

 
पूर्णिया का सांसद बनने के बाद पप्पू यादव ने दावा किया था कि पूर्णिया में ज्यादातर जांच केंद्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं है और न ही वहां डॉक्टर हैं। पप्पू यादव ने सिविल सर्जन से मिलकर इन जांच केंद्रों को बंद कराने की मांग की थी। आरोप है कि अब खुद उन्हीं जांच केंद्रों का हेल्थ कार्ड बनवा कर वहां मरीजों को भेज रहे हैं। वैसे पप्पू यादव का कहना कि वह गरीबों के लिए काम कर रहे हैं और इलाज-जांच के नाम पर गरीब लोगों की लूट को रोक रहे हैं।
विज्ञापन

 
सांसद ने कहा कि उनके कार्यालय की ओर से जारी किए गए हेल्थ कार्ड से बीपीएल मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी गई जांच में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पप्पू यादव ने दावा किया कि गरीब लोगों के लिए वह ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से ऐसा कर रहे हैं। आईएमए सचिव डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि सांसद पप्पू यादव द्वारा जारी किए गए हेल्थ कार्ड के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि आईएमए इस मामले में कोई भूमिका नहीं निभा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें