फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर दो गुटों में झड़प; बहादुरगंज में 29 नामजद, एक गिरफ्तार

Sun, 04 May 2025 07:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar: पूरा मामला कांड संख्या 102/25 के तहत दर्ज किया गया। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी मो. सद्दाम पिता जमालुद्दीन को गिरफ्तार कर रविवार शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ीबस्ती बनगामा में बीते दिनों शादी समारोह के दौरान डीजे नहीं बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब दो महीने पुरानी है। शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में मामला इस कदर बढ़ा कि समारोह स्थल रणक्षेत्र में बदल गया। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पंचायती की गई, लेकिन उस दौरान भी विवाद थमा नहीं और दोबारा मारपीट हो गई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: घर से डेढ़ KM दूर दो फीट गहरे गड्ढे से बोरी में बंद मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर ऐसा आरोप    

इस मामले में खाड़ीबस्ती बनगामा निवासी नादिर आलम पिता अमालोद्दीन ने बहादुरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें 29 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया। यह मामला कांड संख्या 102/25 के तहत दर्ज किया गया। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी मो. सद्दाम पिता- जमालुद्दीन को गिरफ्तार कर रविवार शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें