फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही बस अचानक धू-धू कर जलने लगी, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

Mon, 05 Aug 2024 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: स्थानीय शमी महतो ने बताया कि बस पूर्णिया जा रही थी। आधे घंटे तक बस जलती रही। हमने फायर बिग्रेड को सूचना दी। कई बार कॉल किया तो फोन उठा नहीं। बस में कई लोग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
धू-धू कर जलती बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में सोमवार को सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। बस जैसे ही खगड़ा ओवरब्रिज पर पहुंची गियर बॉक्स से अचानक धुआं निकलने लगा। उसके बाद धीरे-धीरे पूरी बस में आग फैलने लगी। वहीं, यात्रियों ने बताया कि उन्होंने खिड़कियों से कूदकर लोगों ने अपनी जान बचाई। बच्चों को भी खिड़कियों से बाहर निकाला गया। मामला खगड़ा ओवरब्रिज एनएच-27 का है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस में आग लगने की सूचना सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि बस सिलीगुड़ी से किशनगंज बस स्टैंड पर पहुंची थी। बस वातानुकूलित थी। किशनगंज बस स्टैंड से पूर्णिया के लिए खुली थी।

गाड़ी में सफर कर रही उल्लास बेगम ने बताया कि ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बस रुक गई। आगे किसी ने देखा कि धुआं निकल रहा है। ड्राइवर और खलासी कोई नहीं था। हमने अपनी जान बचाने के लिए सामने वाले को धक्का मारा। लोग जल्दी से उतरने की कोशिश में थे। कई लोग खिड़की से कूदे। बच्चों को भी खिड़की से निकाला गया। ड्राइवर ने बस एकदम साइड कर दी थी, इसलिए उतरने में भी परेशानी हुई। पीछे से धुआं निकलने लगा। जल्दबाजी में लोगों को खिड़की से निकाला गया।
विज्ञापन


स्थानीय शमी महतो ने बताया कि बस पूर्णिया जा रही थी। आधे घंटे तक बस जलती रही। हमने फायर बिग्रेड को सूचना दी। कई बार कॉल किया तो फोन उठा नहीं। बस में कई लोग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय निवासी मोहम्मद मुन्ना अंसारी ने बताया कि आधे घंटे से आग लगी हुई थी। हम लोगों ने खबर की। उसके आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी आई। लोग तड़पते रहे। आग लगने के बाद यात्रियों ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
 
बस में आग लगने की जगह से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर फायर ब्रिगेड ऑफिस है। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके के लिए निकलीं। एक गाड़ी रेलवे फाटक के पास फंस गई। दूसरी गाड़ी दूसरे रास्ते से निकली, लेकिन यह गाड़ी भी बस स्टैंड के पास जाम में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद आधे घंटे लेट से दोनों गाड़ियां बस के पास पहुंची।

बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन उसका नोजल टूटा हुआ था। इस वजह से पानी की अधिक मात्रा सड़क पर ही गिरकर बर्बाद हो रही थी। अग्निशमन विभाग के कर्मियों से इस बारे में सवाल किया गया तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बस किशनगंज बस स्टैंड से निकली। एनएच-27 पर पहुंचते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अस्पताल में दो लोगों को भर्ती कराया गया है। यह फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं। स्थानीय लोगों की माने तो शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें