पूर्णिया के मरंगा में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव करीब 29 साल के युवक की है। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पूर्णिया जीएमसीएच भेजा है। जहां शव की पहचान के लिए 72 घंटे के लिए GMCH के पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा। शव मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा के मुढ़ी मील के पास सड़क किनारे मिला है।
घटना की जानकारी देते हुए स्थानियों ने बताया कि मुख्य मार्ग से होकर गुजरते हुए उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और कमीज फटा हुआ था। जैसे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी हो। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानियों ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मरंगा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया ले आई।
यह भी पढ़ें: नीट परीक्षा के दौरान गिरफ्तार रामबाबू के परिजनों ने जताई गहरी साजिश की आशंका, फंसाने का लगाया आरोप
घटना की जानकारी देते हुए मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। इसको लेकर लाश को 72 घंटे के लिए GMCH के पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा। युवक का फोटो को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिससे की युवक की पहचान हो सके। उसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे ने छीना परिवार का सहारा; लेबर कॉन्ट्रैक्टर की मौत, मचा कोहराम