फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के कटिहार में भीषण हादसा : कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

Tue, 06 May 2025 03:44 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार (बिहार)

सार

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कटिहार में समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक एसयूवी और ट्रैक्टर आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था।

विज्ञापन




समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुई दुर्घटना
उन्होंने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे राहत और बचाव दल ने पीड़ितों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन युवक शामिल हैं, जबकि दो की स्थिति नाजुक है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Pawandeep Rajan: पवनदीप राजन का हेल्थ अपडेट आया, अस्पताल ने बताया कैसा है सिंगर; करनी होगी अब ये सर्जरी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपौल निवासी हैं पीड़ित
स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़ित सुपौल के निवासी हैं, एसपी ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि सभी पीड़ित एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें