पूर्णिया के एक उप डाकघर में नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की। हालांकि, डाकघर के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डाक कर्मियों द्वारा पकड़े गए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के मधुबनी अमला टोला स्थित उप डाकघर में घटी है। पकड़ा अपराधी कोढ़ा थाना क्षेत्र के अभिषेक सिंह के रूप में की गई।
घटना की जानकारी देते हुए उप डाकघर के कर्मी मनोज कुमार ने बताया कि उप डाकघर में दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई। बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी डाकघर में घुसे और कर्मियों से पोस्टल ऑर्डर और रुपये की मांग करने लगे। एक अपराधी ने उप डाकपाल के कनपटी पर हथियार तान दिया।
डाकघर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया और हथियार छीन लिया। इस दौरान अपराधी ने उप डाकपाल के हाथ में काट भी लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पकड़े गए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने डाकघर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: किराए के मकान में नानी संग रह रही 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दुराचारी पड़ोसी 17 वर्ष का है
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लोगों द्वारा पकड़ाए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अपराधी बाहर से बाइक लेकर फरार हो गया। वहीं, मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि उप डाकघर में नकाबपोश दो अपराधी लूटने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें: अपहृत 10वीं के छात्र का मिला शव, 10 लाख मांगी थी फिरौती, डिमांड पूरी नहीं होने पर हत्या
डाकघर के कर्मियों ने तत्परता के कारण अपराधी लूटने में असफल रहा। उप डाकघर कर्मियों के द्वारा एक अपराधी को पकड़कर दिया है। अपराधी के पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। वहीं, अन्य अपराधी भागने में सफल रहा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।