फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला 39 साल के शख्स का शव, दो बच्चों से सिर से उठा बाप का साया

Thu, 24 Apr 2025 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Dead Body in Suspicious Condition: सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक 39 साल के व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीते दो दिन से गायब था। मृतक व्यक्ति के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
मृतक और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज जिले में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जहां शव के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक व्यक्ति बीते 22 अप्रैल से लापता था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पोठिया प्रखंड क्षेत्र के अर्राबाड़ी की है। जहां सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। व्यक्ति का शव के मिलने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। वहीं, मृतक की पहचान मनोज रजक (39 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी का नाम नीतू देवी है। मृतक के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक व्यक्ति जलपाईगुड़ी का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में थाने का वाहन चालक ही निकला गांजा तस्कर, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे जब मृतक के परिजन अर्राबाड़ी थाना पहुंचे, तब उन्हें मौत की सूचना मिली और वो सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचे। जहां मृतक के साले संतोष कुमार रजक ने बताया, उसके बहनोई मनोज रजक की तबियत काफी खराब थी। उन्हें इलाज के लिए किशनगंज लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था। कुछ दिनों से उन्हें नींद नहीं आने की वजह से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। बीते 22 अप्रैल को वो उनका घर धोबीपट्टी से लापता हो गए। सभी ने टाउन थाना किशनगंज में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, 10 हजार में पत्नी ने शूटर किया था हायर, ये रहा पूरा मामला 

थाना अध्यक्ष का बयान
वहीं, इस पर टाउन थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मृतक के लापता होने की सूचना परिजनों ने दिया था और मामला दर्ज करवाया गया था। हालांकि, मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शव की सूचना मिलते ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और पहचान की गई। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें