फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amour Chunav Result 2025: मुस्लिम बहुल सीट पर AIMIM ने बनाया रिकॉर्ड; 38,983 वोटों के अंतर से दी JDU को मात

Fri, 14 Nov 2025 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आमौर

सार

Amour Chunav Result 2025 Live: सीमांचल की कई सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में हैं। वहीं, अमौर विधानसभा चुनवा के परिणाम पर सबकी नजर है। यहां से AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान आगे चल रहे हैं। 13वें राउंड में भी ईमान 17 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। जयदू से साबा जफर दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
Amour Chunav Result 2025: आमौर विधानसभा चुनाव परिणाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव 2025 में दूसरे फेज की 122 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ था। मुस्लिम बहुल सीटों पर मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला था। इस चरण में सबसे निर्णायक मुकाबला मुस्लिम बहुल सीटों पर है। कई सीटों पर मुस्लिम वोटरों की संख्या 60% से ज्यादा है। इन्हीं में से एक सीट है अमौर, जहां से औवेसी की पार्टी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अखतरुल ईमान मैदान में हैं।  

विज्ञापन



ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने अपनी सीट पर न सिर्फ जीत का परचम लहराया है, बल्कि अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को लगभग 38,983 वोटों के विशाल अंतर से हराकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। ईमान की यह जीत ऐसे समय में आई है जब प्रशासन ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रुझान स्पष्ट हैं। यह परिणाम बिहार की राजनीति में AIMIM की बढ़ती धाक और महागठबंधन के पारंपरिक मुस्लिम जनाधार में बड़ी सेंधमारी का संकेत है। अख्तरूल ईमान की प्रचंड जीतअख्तरूल इमाम ने 1 लाख से अधिक वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया है। यह जीत न केवल AIMIM के लिए, बल्कि ओवैसी की पार्टी के लिए बिहार में अपनी जड़ें और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण क्षण है।अख्तरूल इमाम 100,756 , सबा जफर जेडीयू (NDA)61, 863और जलील मस्तान कांग्रेस को 52,68 है। जीत का अंतर 38,983 है।


छठवें राउंड में अख्तरुल 17226 वोटों से आगे
इस सीट पर पहले राउंड से ही AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान रझानों में आगे चल रहे हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अख्तरुल ईमान 11 वें राउंड में 17 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको 43350 वोट मिले हैं। जबकि जदयू के साबा जफर को  26124 वोट मिले हैं। दोपहर एक बजे तक अख्तरुल 17226 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Result 2025 Live: रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जनसुराज का खाता नहीं खुला; जानें महागठबंधन का हाल
विज्ञापन


पूर्णिया का अमौर विधानसभा सीट मुस्लिम बहुल है। यहां करीब 70 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। इस सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी  AIMIM ने जीत दर्ज की थी। अमौर से विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखतरुल ईमान के सामने इस बार जेडीयू के सबा जफर और कांग्रेस के जलील मस्तान हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां धार्मिक धुव्रीकरण नहीं चलता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें