बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए गठबंधन को मिले प्रचंड जनादेश के बीच धमदाहा की हॉट सीट से बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू की वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और राजद उम्मीदवार संतोष कुशवाहा को लगभग 55 हजार वोटों के भारी अंतर से पराजित किया है। साथ ही फिर से इस सीट पर अपना दबदबा कायम किया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
प्रतिष्ठित सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं
'जनता ने हमारे काम में मुहर लगाई'
मतगणना केंद्र पर निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद लेसी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह जीत बिहार की जनता द्वारा एनडीए को दिए गए प्रचंड जनादेश का परिणाम है। हमने जो विकास कार्य किए, जनता ने उस पर मुहर लगाई है। बिहार के युवा और महिलाओं ने हम पर अपना भरोसा दिखाया है।”
'वो (संतोष कुशवाहा) यूट्यूब और फेसबुक पर चुनाव लड़ रहे थे'
जानें इन राउंडों में क्या था स्कोर?
13 वें राउंड में लेशी सिंह की बड़ी लीड
13 वें राउंड में लेशी सिंह को 65021 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी के सतोष कुमार को 32241 वोट मिले हैं। इस सीट पर लेशी 32780 वोटों से आगे हैं।
9 वें राउंड में लेशी की बढ़त
9 वें राउंड में लेशी ने बड़ी लीड बनाई है। 18 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। लेशी को कुल 43662 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी के संतोष कुमार को 25093 वोट मिले हैं।
चौथे राउंड में पांच हजार से अधिक वोटों की बढ़त
जदयू सरकार की मंत्री लेशी सिंह पांच हजार से अधिक वोटों से मतगणना में आगे चल रही हैं। उनको अब तक कुल 17919 वोट मिले हैं। वहीं, आरडेजी के संतोष को 12110 वोट मिले हैं। दोपहर 12 बजे तक लेसी 5810 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।
पहले जानते है धमदाहा सीट के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक पूर्णिया जिला है। इस जिले में कुल सात विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें अमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी (एससी), रूपौली, धमदाहा और पूर्णिया विधानसभा सीट शामिल है। पूर्णिया लोकसभा सीट में छह विधानसभा सीटें आती हैं। धमदाहा विधानसभा सीट भी पूर्णिया लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस सीट पर 1957 में पहली बार चुनाव हुए थे। 1957 में सीट पर दो विधायक चुने गए थे।
ये भी पढ़ें- Live Bihar Result 2025 Live: रुझानों में लालू के दोनों बेटे पिछड़े; जानें राजद, कांग्रेस और जनसुराज का हाल