फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: किशनगंज के अंचल निरीक्षक के अंगरक्षक का शव रेलवे ट्रैक से बरामद, आठ दिन की छुट्टी लेकर गया था छपरा

Tue, 24 Dec 2024 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार में किशनगंज के अंचल निरीक्षक के अंगरक्षक का शव रेलवे ट्रैक से लावारिश अवस्था में बरामद हुआ। इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आठ दिन की छुट्टी लेकर छपरा गया था।
विज्ञापन
अंगरक्षक का शव रेलवे ट्रैक से बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के बहादुरगंज अंचल निरीक्षक के अंगरक्षक का शव छत-विछत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। बिहार के छपरा जिले में एक रेलवे ट्रैक से उनका शव लावारिश अवस्था में मिलते ही इस खबर को लेकर पुलिस विभाग में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पदस्थापित अंचल पुलिस निरीक्षक के अंगरक्षक प्रदीप का शव छपरा रेलवे स्टेशन से कुछ दुरी पर छत-विछत अवस्था में मिलने से पूरे पुलिस विभाग में मातम का माहौल व्याप्त है। जहां बताया जा रहा है कि अंगरक्षक प्रदीप कुमार 22/12/2024 को आठ दिनों कि छुट्टी लेकर अपने घर छपरा गए हुए थे।

वहीं, आज उसका शव लावारिस अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला है। विदित हो कि प्रदीप कुमार का ट्रांसफर करीब दो साल पहले बहादुरगंज अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में अंचल पुलिस निरीक्षक के अंगरक्षक के रूप में विभाग के द्वारा किया गया था। वहीं, सूत्रों कि माने तो प्रदीप कुमार अपने अच्छे वर्ताव एवं मधुर भाषा के कारण हरदिल अजीज थे। वहीं, अचानक उनके शव मिलने कि सूचना पर बहादुरगंज अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय के कर्मी सहित थाना परिसर में कार्यरत पुलिस कर्मियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें