फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोबाइल से लदा ट्रक लापता, पुलिस पीछे पड़ी तो भी करोड़ों का सामान गायब; बिहार में कहां हुई वारदात?

Wed, 10 Jun 2026 03:05 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

अररिया जिले में नोएडा से गुवाहाटी जा रहा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान से भरा 10 चक्का कंटेनर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। जीपीएस बंद होने के बाद कंटेनर ट्रेसलेस हो गया था, जिसे पुलिस ने एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर जीरो माइल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
अररिया में बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अररिया जिले में नोएडा से असम के गुवाहाटी जा रहा इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से लदा 10 चक्का कंटेनर ट्रक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कंटेनर को तो बरामद कर लिया, लेकिन उसमें लदा लाखों रुपये का कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स सामान गायब मिला। इस घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। वहीं, कंटेनर का चालक और सह-चालक दोनों ही मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


करीब 12 करोड़ रुपये के सामान की चोरी का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, इस मामले में करोड़ों रुपये मूल्य के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की चोरी का आरोप है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर निवासी राणा रामंजय सिंह के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 314/26 (दिनांक 09 जून 2026) दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 316(2), 316(5), 318(4), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश
विज्ञापन


जीपीएस बंद होने के बाद ट्रेसलेस हुआ कंटेनर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्नाटक रजिस्ट्रेशन नंबर KA 02AJ 1157 वाला कंटेनर ट्रक नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ था। रविवार शाम करीब 7 बजे अररिया टोल प्लाजा पर इसका आखिरी लोकेशन मिला था। इसके तुरंत बाद वाहन का जीपीएस सिस्टम बंद कर दिया गया और कंटेनर पूरी तरह ट्रेसलेस हो गया। काफी प्रयासों के बाद जब संपर्क नहीं हो सका तो अनहोनी की आशंका को देखते हुए ट्रांसपोर्ट मालिक ने सीधे अररिया एसपी से संपर्क किया।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने तत्काल एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, एसआई ललित सिंह और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को शामिल किया गया।
पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और सघन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए लापता कंटेनर को अररिया जीरो माइल के पास से बरामद कर लिया।

बरामद कंटेनर में मिला खाली माल

बरामदगी के बाद जब कंटेनर की जांच की गई तो उसमें रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान गायब मिला। इससे पुलिस भी हैरान रह गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कंटेनर को नगर थाना के पास जेल परिसर के समीप सुरक्षित खड़ा किया गया है।

चालक और खलासी फरार, मोबाइल भी स्विच ऑफ

सबसे बड़ी बात यह सामने आई है कि कंटेनर का चालक और उपचालक दोनों ही मौके से फरार हैं। दोनों के मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है। पुलिस अब दोनों की भूमिका की जांच कर रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


सुनियोजित चोरी या अंतरराज्यीय साजिश?

एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मालिक की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंटेनर को बरामद कर लिया है, लेकिन सामान गायब है। उन्होंने कहा कि यह मामला प्रारंभिक जांच में चालक और खलासी की मिलीभगत से की गई सुनियोजित चोरी प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई अंतरराज्यीय गिरोह या बड़ी साजिश शामिल है। पुलिस हर पहलू पर गहन जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें