फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: AIMIM प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, समर्थकों को पैसे बांटने का वीडियो वायरल

Mon, 03 Nov 2025 03:11 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से AIMIM उम्मीदवार तौसीफ आलम पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बहादुरगंज अंचलाधिकारी के लिखित आवेदन पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बहादुरगंज अंचलाधिकारी के लिखित आवेदन पर की गई है। आरोप है कि हाल ही में हुई एक चुनावी जनसभा के दौरान तौसीफ आलम के एक सहयोगी द्वारा समर्थकों को पैसे बांटे जा रहे थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

विज्ञापन


इसके अलावा, एक अन्य वायरल वीडियो में तौसीफ आलम अपने पिछले कार्यकाल की घटनाओं का जिक्र करते दिख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने जनता की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही थी, लेकिन इसमें कुछ शब्दों के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
 

पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन


इन वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने इसे चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की थी। इस पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अंचलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि जांच में मामला सही पाया गया, जिसके बाद अंचलाधिकारी ने बहादुरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर कांड संख्या 426/25 दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें