फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMAY में गड़बड़ी की शिकायत पर एक्शन: DRDA निदेशक ने किया निरीक्षण, टेक्निकल कारण से छूटे परिवार का सर्वे शुरू

Thu, 03 Apr 2025 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Complaint of Irregularity in PMAY: पीएम आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर एक्शन शुरू हो गया है। DRDA निदेशक ने सर्वे का निरीक्षण किया। साथ ही टेक्निकल कारणों से छूटे परिवारों का सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सर्वे के दौरान मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले में सदर प्रखंड के कुसियारी पंचायत के पानबाड़ा गांव में डीआरडीए निदेशक शशिम सौरभ मणि ने पीएम आवास योजना के सर्वे का निरीक्षण किया है। बीते दिनों स्थानीय लोगों ने आवास सर्वे कर्मी पर गांव में नहीं पहुंचने का आरोप लगाया था और इसकी लिखित शिकायत जिला प्रशासन से की थी।

विज्ञापन


ग्रामीणों के द्वारा किए गए शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। जिला स्तरीय टीम ने पानबाड़ा गांव पहुंचकर गरीब परिवारों से घर-घर जाकर जानकारी ली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि टेक्निकल कारणों से कुछ घरों का सर्वे नहीं हो पाया था। अब इन छूटे हुए परिवारों का सर्वे किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'एक महीने में इन्हें नियुक्ति पत्र दें'- TRE1 में बीपीएससी पास शिक्षकों को लेकर सीधा आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रफीक आलम ने बताया कि छूटे परिवारों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। पात्र परिवार 30 अप्रैल तक आवास प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा पंचायत के आवास सहायक और रोजगार सेवक से ऑफलाइन भी नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं, निरीक्षण के दौरान डीआरडीए निदेशक शशिम सौरभ मणि, पंचायत रोजगार सेवक प्रणव कुमार, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद रफीक आलम और कई ग्रामीण मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: समर शेड्यूल में फ्लाइटों की संख्या बढ़ने के बजाय घटी, अब यात्रियों को हो रही परेशानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें