फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब ने केएफसी में खो दी सगाई की अंगूठी, जानें फिर क्या हुआ?

Wed, 06 Jan 2021 06:12 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
विज्ञापन
पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार के दोस्त गौरव को अंगूठी देतीं केएफसी की मैनेजर सुमन। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया जिले के डीएम राहुल कुमार के लिए नए साल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दरअसल, उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी खो दी और उन्हें यह अंदाजा तक नहीं था कि उनकी अंगूठी आखिर कहां गिर गई। ऐसे में डीएम साहब ने दो जनवरी की रात करवटें बदल-बदलकर काटी, लेकिन तीन जनवरी की सुबह उनके लिए खुशनुमा संदेश लेकर आए। हुआ यूं कि डीएम साहब ने केएफसी में अपनी अंगूठी खो दी थी, जिसके फूड चेन के मैनेजर ने ईमानदारी दिखाते हुए लौटा दिया। इसके बाद डीएम राहुल कुमार ने ट्विटर पर केएफसी की मैनेजर की तारीफ के पुल बांध दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे मिली अंगूठी खोने की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, बिहार के पूर्णिया जिले के डीएम राहुल कुमार नए साल के मौके पर दिल्ली में थे। ऐसे में वह दो जनवरी को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित केएफसी में खाना खाने गए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी एंजॉय की और अपने घर लौट गए। रात के वक्त उन्हें अपनी सगाई की अंगूठी गुम जाने का पता चला, जो कि उनकी अंगुली में नहीं थी। इसके बाद उनके होश ही उड़ गए और वह रातभर अंगूठी को लेकर परेशान होते रहे।
 

सुबह-सुबह मिली खुशखबरी

तीन जनवरी की सुबह भी डीएम राहुल कुमार अपनी अंगूठी ढूंढने में लगे थे। उस दौरान उन्हें केएफसी में अंगूठी मिलने का संदेश मिला। इसके बाद डीएम साहब की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, खाना खाते वक्त उनकी अंगूठी केएफसी में ही गिर गई थी, जो बाद में फूड चेन की मैनेजर सुमन को मिली और उन्होंने वह अंगूठी डीएम साहब के दोस्त गौरव को सौंप दी।
विज्ञापन

डीएम साहब ने किया यह ट्वीट

अंगूठी मिलने की खुशी और केएफसी मैनेजर की ईमानदारी की बात डीएम राहुल कुमार ने ट्विटर पर भी साझा की। उन्होंने लिखा, 'नए साल की शुरुआत उनके लिए एक सकारात्मक कहानी के साथ हुई है। कल मेरी सगाई की अंगूठी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित केएफसी में गिर गई। आज आउटलेट की मैनेजर सुमन ने वह अंगूठी मेरे दोस्त गौरव को दे दी। ईमानदारी के लिए पूरे अंक।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें