फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से जुड़े पुलवामा आतंकी हमले के तार, संदिग्ध से पूछताछ

Sat, 02 Mar 2019 07:11 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की साजिश के तार बिहार के बांका जिले से जुड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय पुलिस यहां से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार उसका संबंध जैश-ए-मोहम्मद नाम के आतंकवादी संगठन से हो सकता है। दरअसल बांका की स्थानीय पुलिस को खुफिया इनपुट मिले थे।

विज्ञापन


इस बीच संदिग्ध रेहान को बांका लाया गया है जहां एसडीपीओ कार्यालय में एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के नेतृत्व में उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई गई है कि इसकी पुलवामा अटैक में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को गांव के दो और युवकों की तलाश है, जो शुक्रवार शाम से फरार हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 14 फरवरी को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम दिया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें