फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल हत्याकांड: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और घर सील करने की मांग को लेकर JDU कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Fri, 18 Aug 2023 07:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Crime: विभूतिपुर में हुए कोमल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और घर को सील करने की मांग को लेकर प्रखंड जदयू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान जेडीयू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव में गत जून महीने में हुए बहुचर्चित छात्रा कोमल हत्याकांड के आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और घर को सील करने की मांग को लेकर प्रखंड जदयू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक पटेल कर रहे थे।

विज्ञापन


‘जदयू का आंदोलन लगातार जारी रहेगा’
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इस मामले में हत्या के बाद आरोपी कुंदन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था। जब उसके घर पर छापेमारी की गई तो उसके घर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। उसके बाद संवाददाता सम्मेलन के दौरान मौके पर एसपी ने कहा था कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। वहीं, इस घर को सील भी किया जाएगा। लेकिन घटना के दो महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद फरार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और न ही उनके घर को सील किया गया है। जबकि आरोपी घर पर रह रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने यहां तक कहा कि मौके पर एसपी ने इस मामले में सफेदपोश के संरक्षण की भी बात कही थी। उसका नाम अब तक उजागर नहीं किया गया है कि वह सफेदपोश कौन है। इसका खुलासा भी जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और घर को सील नहीं किया जाता, तब तक जदयू का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


कोचिंग से लौट रही छात्रा को दिनदहाड़े मारी गई थी गोली
गत 23 जून को दिनदहाड़े उसी गांव के एक युवक ने दलसिंहसराय स्थित कोचिंग से पढ़ाई कर लौट रही छात्रा कोमल कुमारी को शिवनाथ पुर गांव में राजधानी चौक के पास नजदीक से गोली मार दी थी। उस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में इस मामले में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।

एक तरफा प्रेम की बात आई थी सामने
इस मामले में पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि जिस युवक ने कमल पर गोली चलाई थी वह एक तरफ उससे प्यार करता था। लेकिन कोमल हमेशा इसका विरोध करती थी, जिस कारण उसकी गोली मारकर हत्या की गई।
इस मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की थी। उसमें घटना के दौरान प्रयुक्त हथियार के अलावा घर के बथान में छिपा कर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई थी। इसके बाद से उसके चाचा और अन्य आरोपी वहां से फरार हो गए थे। इस घटना को लेकर अलग से विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी की दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें