फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: जेल में विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या

Sat, 04 Jan 2020 03:56 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले में शुक्रवार को जेल में विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि इसके बाद हुए संघर्ष में पांच कैदी घायल हो गए। माना जा रहा है कि घायल कैदियों में से एक ने ही विचाराधीन कैदी की हत्या की है। वारदात के बाद जेल पहुंची जिला मजिस्ट्रेट उदिता सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्टल और कुछ खोखे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मारे गए कैदी की पहचान मनीष तेलिया के तौर पर हुई है। उसे एक साल पहले ही लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मनीष की हत्या के बाद जेल में झड़प हो गई, जिसमें पांच कैदी घायल हो गए। पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

पुलिस को उनके बयान दर्ज करने के लिए डॉक्टरों की अनुमति का इंतजार है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और राजद के प्रवक्ता ने घटना के बाद नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। दोनों सरकार पर अपराधियों के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें