फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में इलाज कराएंगे शहाबुद्दीन, बिहार सरकार ने दी अनुमति

Sun, 26 Jun 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
शहाबुद्दीन का होगा एम्स में इलाज - फोटो : Getty
विज्ञापन
 राजद के दबंग नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का इलाज एम्स में कराया जाएगा। फिलहाल भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारागार में बंद सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के इलाज को एम्स में कराने के लिए बिहार के गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है। राजद नेता को सोमवार तक दिल्ली ले जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हालांकि शहाबुद्दीन को दिल्ली कैसे ले जाया जाएगा इस पर सरकार के स्तर से निर्णय लिया जाना बाकी है। पूर्व सांसद को 17 मई को सीवान जेल से भागलपुर लाया गया था, जिसके बाद से उन्हें लगातार कमर दर्द की शिकायत थी। विशेष केंद्रीय कारागार के तृतीय खंड के वार्ड में सामान्य बंदी की तरह ही शहाबुद्दीन को रखा गया था। उन्हें जमीन पर ही सोना पड़ रहा था, इस कारण तीन दिन बाद ही उन्होंने कमर में दर्द की शिकायत की थी। उनकी शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जेल अधीक्षक के डीएम व सीएस को पत्र लिखकर शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य की जांच मेडिकल बोर्ड से कराने की मांग के बाद 11 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो डाक्टरों की टीम ने शहाबुद्दीन की जांच की थी। शहाबुद्दीन का नाम सीवान के बहुचर्चित पत्रकार राजदेव रंजन मर्डर केस में भी सामने आया था, जिसके बाद ही उन्हें सीवान से भागलपुर शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



Published By: Amit Tiwari
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें