फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया जेल में झगड़े के बाद एक बंदी ने दूसरे को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

Tue, 21 Mar 2023 11:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया मंडल कारा में कैद सहरसा जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एक बंदी ने दूसरे बंदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जेल प्रशासन ने जेल के अंदर बंदी की मौत की मौत की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
नंदकिशोर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया मंडल कारा में कैद सहरसा जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एक बंदी ने दूसरे बंदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की देर रात की है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। जेल प्रशासन ने जेल के अंदर बंदी की मौत की मौत की पुष्टि की है। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के बन्नी बासा गांव निवासी नंदकिशोर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक राजन जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट और छिनैती के मामले में आरोपी था। इसी मामले में वह मंडल कारा खगड़िया में बंद था।

झड़प के बाद लाया गया अस्पताल
बताया कि जेल में बंद राजन कुमार और जनार्धन चौधरी के पुत्र प्रमोद चौधरी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बात इस कदर बढ़ गई की प्रमोद चौधरी नामक बंदी ने राजन की जमकर पिटाई कर दी। झड़प की जानकारी मिली तो जेल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए गंभीर हालत में राजन कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के मौसी ने जेल प्रशासन पर उठाए सवाल
मंडल कारा में बंदी राजन कुमार की मौत की खबर सुनकर खगड़िया में रहने वाली मृतक की मौसी सुबह सदर अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया उनकी बहन का फोन आया की राजन की जेल में हत्या हो गई।अब इसकी मौत कैसे हुई ये जेल प्रशासन जवाब दे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें