फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: ISIS के पोस्टर के जरिये युवाओं को बुलावा

Sun, 19 Mar 2017 09:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
आईएसआईएस पोस्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपने पोस्टर के जरिये बिहार के युवाओं को आईएसआईएस से जुड़ने लिए आमंत्रित किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मामला रोहतस जिले के नौहट्टा का है। नौहट्टा जिले के सिंगरौली बिग्घा गांव में शनिवार को बिजली के पोल पर आईएसआईएस के पोस्टर देखने को मिले।
विज्ञापन

  Nauhatta: Posters inviting youth to join ISIS surface in Bihar. pic.twitter.com/18eanju2SE — ANI (@ANI_news) 19 March 2017


जानकारी के मुताबिक इस मामले पर नौहट्टा थाना के एसएचओ संजय कुमार ने कहा कि पोस्टर के खिलाफ हमें सूचना मिली है और हम इसकी छानबीन कर रहे हैं। जबकि रोहतस जिले के एसपी एम एस धिलन ने कहा कि "पोस्टर को रिमोट क्षेत्र में देखा गया है। इससे गांव वाले भी परेशान हैं। शक के दायरे में अनजान शक्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर दिया गया है, और उसकी खोजबीन की जी रही है"।

बहरहाल, आए दिन आतंकी संगठन आईएसआईएस भारत में अपनी पैठ जमाने की कोशिश कर रहा है। अभी हाल ही के दिनों एमपी, यूपी समेत कई जगह हादसे हुए हैं, जिसमें कुछ आरोपी पकड़े भी गए थे, जिनका संबंध आतंकी संगठन आईएसआईएस से बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें