फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर वार: 'जेडीयू के क्यों करे विचार' के जवाब में आरजेडी ने बिहार को बताया बीमार

Tue, 03 Sep 2019 12:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
आरजेडी दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इसी बीच काज्य में पोस्टर वॉर शुरू हो गई है। सोमवार को जनता दल यूनाइडेड (जदयू) ने पोस्टर जारी करके नीतीश को ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताते हुए कहा था कि नीतीश कुमार ठीक हैं। वहीं मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पोस्टर जारी करते हुए बिहार को बीमार बताया है। साथ ही पोस्टर में राज्य में होने वाले अपराधों को दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को जदयू ने पोस्टर जारी करके कहा था- 'क्यों करें विचार, ठीके तो हैं नीतिश कुमार।' इस पोस्टर के जरिए पार्टी ने लोगों को नया चुनावी नारा देने का भी काम किया था। यह पोस्टर राजधानी पटना के कई चौराहों पर लगा हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में विपक्षी दल कहां पीछे रहने वाला था इसलिए उसने भी पोस्टर जारी करके बिहार में होने वाले अपराधों की तरफ ध्यान खींचने की कोशिश की है। पोस्टर पर लिखा है, 'क्यों न करें विचार, बिहार जो है बीमार।'
 


खास बात यह है कि राजद के पोस्टर से पार्टी अध्यक्ष लालू यादव या उनके बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप यादव गायब हैं। वहीं पोस्टर को पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें