फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'विधानसभा एक पवित्र जगह...', नीतीश कुमार के बयान की ओवैसी ने की आलोचना, सुशील मोदी ने ऐसे साधा निशाना

Wed, 08 Nov 2023 01:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जिस अभद्र तरीके से सीएम नीतीश कुमार ने इसका विश्लेषण किया फिर चाहे बयानों से हो या इशारों से। यह काफी गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। आप बिहार की विधानसभा में खड़े होकर बोल रहे हैं। यह कोई सिनेमाघर या थियेटर नहीं है। 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी और सुशील मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा और विधानसभा में लड़कियों की शिक्षा और जन्म-दर नियंत्रित को लेकर दिए बयान के बाद उनके माफी मांगने के बावजूद सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी सीएम नीतीश कुमार के विरोध में अपने धुर विरोधी भारतीय जनता पार्टी के साथ आ चुके हैं। भाजपा के विरोध के बाद ओवैसी ने भी सीएम नीतीश कुमार ने बयान की तीखी आलोचना की। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा एक बड़ी पवित्र जगह होती है। वह रोड या चारदीवारी के अंदर बैठकर बात करने की जगह नहीं है। वह एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वहां पर वह जिस तरह से उन्होंने बयानबाजी की वह काफी अभद्र किस्म की भाषा थी। उसको वह कह सकते हैं कि जब महिलाएं ज्यादा पढ़ेंगी तो वह अपनी औलाद को कब पैदा करना है, वह अपने आप तय कर लेंगी। पर बजाए जिस अभद्र तरीके से सीएम नीतीश कुमार ने इसका विश्लेषण किया फिर चाहे बयानों से हो या इशारों से। यह काफी गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। आप बिहार की विधानसभा में खड़े होकर बोल रहे हैं। यह कोई सिनेमाघर या थियेटर नहीं है। आप रोड पर खड़े होकर नहीं बोल रहे थे। आपका यह अभद्र बयान काफी अनुचित था। 

विज्ञापन




सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार ने बी ग्रेड और मूर्खतापूर्ण बयान दिया
वहीं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बी ग्रेड और मूर्खतापूर्ण बयान दिया है। क्या विधानमंडल में सेक्स एजुकेशन का क्लास चल रहा था। आपने जो बयान रखा उसका जाति आधारित गणना से क्या संबंध है। उन्हें इस्तीफा देकर अतिपिछड़ा को मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए। वह जिस तरह से महिलाओं पर टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है। सुशील मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने पहली बार ऐसा बयान नहीं दिया है, इससे पहले भी वह कई बार महिलाओं का अपमान कर चुके हैं। 



सीएम नीतीश ने अब गर्भ रोकने का बता दिया फॉर्मूला
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकतंत्र का बलात्कार किया
वहीं भाजपा ने आज विधान मंडल में फिर से हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष समेत सभी भाजपा विधायक सदन में नीतीश कुमार से इस्तीफा मांग रहे हैं। भाजपा विधायकों ने कहा क  बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार जी की महिलाओं के प्रति घृणित और निकृष्ट बातें सुनकर मानवता भी शर्मसार हो गई। बेशक, निर्लज्ज-कुमार को अच्छे मनोचिकित्सक की ज़रूरत है। यही है I.N.D.I ठगबंधन की मानसिकता! इतना ही नहीं भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान से नारी शक्ति का अपमान हुआ है। उन्होंने पढ़ी लिखी माताओं और बहनों का अपमान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकतंत्र का बलात्कार किया है। उन्हें कमंडल लेकर राजगीर चले जाना चाहिए। वहीं भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने कहा कि बिहार के साथ एक तरह बलात्कार की घटना की है। उन्हें फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री को सेक्स एजुकेशन बहुत अच्छा लगता है। इसलिए सीएम नीतीश कुमार एक कोचिंग में इसकी क्लास दें। 

नीतीश कुमार ने दोनों सदन में मांगी माफी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें