नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है। अब चर्चा अंतिम पड़ाव में है। मीडिया को जल्द ही भाजपा के साथ हुए सीट बंटवारे को लेकर अवगत कराया जाएगा।
जदयू में काम करने की मिलती है पूरी आजादी- आरसीपी सिंह
प्रशांत किशोर के जदयू में शामिल होने के बारे में आरसीपी सिंह ने कहा कि अगर कोई चुनाव रणनीतिकार है, तो वह चुनावों को बहुत अच्छी तरह से समझता है, वह चुनावी मैदान में नया नहीं होता है। हमें खुशी है कि वह हमसे वह जुड़ गए हैं, अन्य पार्टियों और हमारे बीच में सिर्फ एक ही अंतर है यदि आप जेडी (यू) में काम करना चाहते हैं तो उसे आकाश सीमा इतनी पूरी आजादी मिलती है जिससे वह जदयू को और मजबूत करे।