फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'भूरा बाल साफ करो' नारे पर छिड़ा सियासी संग्राम, जीतनराम मांझी ने दी चेतावनी

Thu, 10 Jul 2025 03:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गयाजी

सार

गयाजी जिले के अतरी विधानसभा के सीड़ पंचायत में राजद विधायक अजय यादव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजद समर्थक और सोहड़ा पंचायत के मुखिया पति मुनारिक यादव का एक वीडियो वायरल हो गया है। 
 
विज्ञापन
हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गयाजी  जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र के सीड़ पंचायत में आयोजित एक राजद कार्यक्रम के दौरान एक विवादास्पद बयान ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। राजद विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव की मौजूदगी में मंच से सोहड़ा पंचायत के मुखिया पति मुनारिक यादव द्वारा दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में मुनारिक यादव 1990 के दशक के चर्चित नारे “भूरा बाल साफ करो” का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि "अब फिर वही समय आ गया है।" इस नारे का इस्तेमाल लालू प्रसाद यादव द्वारा किया गया था, जिसे जातिगत राजनीति के प्रतीक के रूप में देखा गया था।

इस बयान के वायरल होते ही बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी ने इस पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस स्लोगन को भूल गए थे, वो अब भूलभुलैया में हैं। मांझी ने कहा, "राजद आज भी एक ही जाति विशेष के लोगों की मदद करता है, जबकि बाकी समाज को नजरअंदाज किया जाता है। यह बात आम लोगों को समझनी चाहिए।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
विज्ञापन


मांझी ने आगे कहा कि "अगर आज भी ‘भूरा बाल साफ करो’ जैसे नारों को दोहराया जाता है, तो लोग खुद तय कर लेंगे कि उन्हें किस दिशा में जाना है।" उन्होंने जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास हो रहा है। इस बयान को लेकर आरजेडी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह मुद्दा आगामी चुनावी माहौल में एक बड़ा राजनीतिक बहस का केंद्र बन सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें