फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में क्यों और किसने किया पुलिस टीम पर हमला, ASI को खेत में ले जाकर बेरहमी पीटा; जानिए पूरा मामला

Sat, 14 Nov 2026 01:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News Updates: पटना के बाइपास इलाके में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। आइये जानते हैं किसने और क्यों पुलिस पर किया हमला?
 
विज्ञापन
पूर्णिया में पुलिस पर हमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में जुआ अड्डे के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। बाइपास थाना क्षेत्र के महुली रोड में हुई इस घटना में थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सरयू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर उन्हें पकड़कर पास के खेत में ले गए और वहां जमकर पिटाई की। इस दौरान पुलिस टीम पर रोड़े-पत्थर भी फेंके गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम पर रोड़े-पत्थर चलाए जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन


पुलिस को देखते ही विरोध, ASI को घेरकर की पिटाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम महुली रोड स्थित जुआ अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और जुआरियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ASI सरयू प्रसाद को घेर लिया और उन्हें खेत में ले जाकर पीटा। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

बिहार: बाहुबली अनंत सिंह को विधानसभा से राहत, सदस्यता पर नोटिस का जवाब देने के लिए इस तारीख का वक्त

दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
पटना पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक अवर निरीक्षक सरयू प्रसाद पुलिस टीम के साथ छापेमारी पहुंची। वहां मौजूद जुआ खेल रहे कुछ युवकों ने पुलिस टीम से उलझ पड़े। विरोध करने पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं सहायक अवर निरीक्षक की पिटाई भी की। पुलिस ने मामले में 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रहिश और विकास नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें