Patna Crime News Updates: पटना के बाइपास इलाके में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। आइये जानते हैं किसने और क्यों पुलिस पर किया हमला?
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पटना में जुआ अड्डे के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। बाइपास थाना क्षेत्र के महुली रोड में हुई इस घटना में थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सरयू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर उन्हें पकड़कर पास के खेत में ले गए और वहां जमकर पिटाई की। इस दौरान पुलिस टीम पर रोड़े-पत्थर भी फेंके गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम पर रोड़े-पत्थर चलाए जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही विरोध, ASI को घेरकर की पिटाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम महुली रोड स्थित जुआ अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और जुआरियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ASI सरयू प्रसाद को घेर लिया और उन्हें खेत में ले जाकर पीटा। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।
दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
पटना पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक अवर निरीक्षक सरयू प्रसाद पुलिस टीम के साथ छापेमारी पहुंची। वहां मौजूद जुआ खेल रहे कुछ युवकों ने पुलिस टीम से उलझ पड़े। विरोध करने पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं सहायक अवर निरीक्षक की पिटाई भी की। पुलिस ने मामले में 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रहिश और विकास नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है।