फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arrah: पुलिस ने 1684 लीटर शराब की जब्त, तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

Wed, 10 Apr 2024 03:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Arrah: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के समीप ट्रैक्टर के ट्रॉली में तहखाना बनाकर उत्तर प्रदेश से पटना ले जा रही शराब को उड़नदस्ता टीम द्वारा पकड़ा गया। ट्रैक्टर के ट्रॉली के बीचोंबीच छिपाकर रखे 1684 लीटर शराब को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने 1684 पीस शराब किया जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पुलिस के द्वारा चेकिंग में ट्रॉली के दो तहखाने से 8180 ML वाली 1684 लीटर शराब बरामद हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक पटना जिला दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक चानपुर गांव निवासी रविन्द्र राय का पुत्र राकेश कुमार है। वहीं पुलिस ने एक लाल रंग का ट्रैक्टर भी जब्त किया है।

विज्ञापन


एसडीपीओ सदर 2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि कोईलवर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश से चलकर कोईलवर के रास्ते पटना जाने वाली है। सूचना मिलने के बाद कोईलवर थाना पुलिस और उड़नदस्ता की टीम ने मनभावन होटल के समीप वाहनों की जांच करने में जुट गई। जांच के क्रम में लाल रंग का ट्रैक्टर छपरा की तरफ से आ रहा था, जिसका चालक पुलिस को चेकिंग करते देखा और ट्रैक्टर को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों द्वारा चालक सहित ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। 

पुलिस द्वारा तलाश जारी
उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में ही ट्रैक्टर ट्रॉली के बीचों–बीच में बने दो तहखाना जैसा दिखा। जब ट्रॉली में बने तहखाना के ऊपरी चादर को हटाया गया, तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। तहखाना में 8 पीएम ब्रांड की टेट्रा पैक शराब भरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर को थाना ले आई। एसडीपीओ ने कहा कि शराब की तस्करी में जो भी गैंग इस धंधे में काम कर रही है उसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें