फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में पुलिस ने 24 घंटे बाद बरामद किए दो शव, बूढ़ी गंडक में स्नान करने के दौरान डूब गए थे सगे भाई

Sun, 02 Apr 2023 10:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में पुलिस ने बेगूसराय की बूढ़ी गंडक नदी में डूबे दो सगे भाइयों के शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिया है। दोनों शनिवार को स्नान करने के दौरान नदी में डूब गए थे। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद बूढ़ी गंडक के किनारे मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने 24 घंटे तक काफी खोजबीन के बाद दो सगे भाइयों के शवों को बरामद कर लिया है। दोनों शनिवार को स्नान करने के दौरान नदी में डूब गए थे। यह घटना मंझौल थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के बौधी घाट की है। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया है। दोनों मृतक की पहचान मंझौल पंचायत एक वार्ड नंबर 12 निवासी भोला कुमार (16) और राजीव कुमार (14) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर दोनों भाई बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के लिए गए थे। इस दौरान छोटा भाई पानी में डूबने लगा। बड़ा भाई उसे बचाने गया, लेकिन बचा नहीं सका और दोनों भाई बूढ़ी गंडक में डूब गए। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन दोनों भाइयों में से किसी का भी शव बरामद नहीं हो सका। बाद में एसडीआरएफ की टीम के द्वारा खोजबीन शुरू की गई। इस सिलसिले में 24 घंटे के बाद दोनों का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद उस जगह काफी भीड़ लग गई।

फिलहाल मंझौल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। एक साथ दो सदस्यों के जान गंवाने से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। वहीं, इस घटना के बाद से ग्रामीण भी शोकाकुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें