फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिस ने BJP विधायक राजू सिंह के घर चस्पा किया इश्तिहार; राजद नेता अपहरण कांड में फरार चल रहे हैं MLA

Fri, 16 Jun 2023 04:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

साहेबगंज के भाजपा विधायक राजू सिंह राजद नेता अपहरण कांड और सीओ कर्मचारी की पिटाई मामले में फरार चल रहे हैं। वारंट मिलने के बाद भी पुलिस राजू सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब पुलिस ने विधायक के घर इश्तिहार चस्पा कर दिया है। इससे कहा जा सकता है कि बीजेपी विधायक राजू की मुश्किलें अब और भी बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक राजू सिंह के घर इश्तिहार चस्पा करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के भाजपा विधायक राजू सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजद नेता अपहरण कांड और सीओ कर्मचारी की पिटाई मामले में बीजेपी विधायक राजू सिंह फरार चल रहे हैं। राजद नेता अपहरण कांड में कोर्ट से वारंट मिलने के बाद भी राजू सिंह पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सके थे। इस कारण अब पुलिस ने विधायक के वारंट को वापस कर इश्तिहार की अर्जी कोर्ट में दी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने विधायक के घर इश्तिहार चस्पा कर दिया है। इसका नेतृत्व सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने किया। इससे कहा जा सकता है कि बीजेपी विधायक राजू सिंह के लिए अब और भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

विज्ञापन



बीजेपी विधायक राजू सिंह

जानकारी के मुताबिक, राजद नेता तुलसी राय का अपहरण कांड और सीओ कर्मचारी की पिटाई और गाली-गलौज का मामला जिले के पारू थाने में ही दर्ज है। हालांकि अब तक विधायक की ओर से भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम और एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। साथ ही निष्पक्ष जांच न करने पर सड़क पर आंदोलन करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को देवरिया में राजू सिंह के समर्थकों द्वारा आक्रोश मार्च निकाले जाने की सूचना पर पुलिस ने विधि-व्यवस्था को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी थी। सुरक्षा व्यवस्था भंग न हो इसको लेकर देवरिया इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया था। उसके बाद सरकारी परमिशन नहीं होने के कारण आक्रोश मार्च रद्द कर दिया गया था। अब न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने विधायक के घर इश्तिहार चस्पा किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें