फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पड़ोसी के घर से मिली दस साल की छात्रा की लाश; लोगों ने घर पर चढ़कर तोड़-फोड़ की, आग भी लगाई

Fri, 28 Jul 2023 03:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Crime: एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सब लोग मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह के घर में रहते थे, क्योंकि इन लोगों ने हत्या के बाद शव को छिपाने में मदद की थी। कुल मिलाकर छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस और तहकीकात में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एक 10 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें घर के मालिक नौकर सहित कुल छह लोग शामिल हैं। छात्रा के शव को पड़ोसी के घर में मिला था। मामला सामने आने के गुस्साए लोगों ने घर पर चढ़कर तोड़फोड़ और आगजनी भी की। इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद छह लोगों को जो उस घर में रहा करते थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पड़ोस के घर से बरामद हुआ बच्ची का शव
जानकारी के मुताबिक, बीती रात बछवारा थाना क्षेत्र की दस साल की बच्ची 24 तारीख से अपने घर से लापता थी। उसका शव पुलिस ने पड़ोसी के घर से बरामद कर लिया है। शव मिलने के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। इस घटना में आक्रोशित लोगों ने घर पर चढ़कर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों की जानकारी देने की बात कह रही है।

इन लोगों ने हत्या के बाद शव को छिपाने में मदद की थी
एसपी योगेंद्र कुमार कुमार ने यह भी बताया कि लड़की का शव जमीन के अंदर 10 फुट कर गाड़ कर रखा गया था। खुदाई के बाद लड़की का शव बरामद किया गया है। इस मामले में घटनास्थल पर FSL टीम पहुंच गई है और पूरे घर की तलाशी जारी है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह और ओम सिंह, उस घर में एक नौकर महेश कुदल, एक पूर्व मुखिया राकेश कुमार नवीन कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सब लोग मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह के घर में रहते थे, क्योंकि इन लोगों ने हत्या के बाद शव को छिपाने में मदद की थी। कुल मिलाकर छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस और तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें