फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने को तेज प्रताप यादव राजी, बोले- सबसे पहले पीएम मोदी लगवाएं टीका

Fri, 08 Jan 2021 02:55 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राजद नेता तेजी प्रताप यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए हामी भर दी है लेकिन इससे पहले उन्होंने एक शर्त रखी है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम सब कोरोना की वैक्सीन लगवा लेंगे, लेकिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन लगवाएं।

विज्ञापन






कोरोना वैक्सीन पर सियासत लगातार जारी है। तेज प्रताप यादव से पहले समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस के कई नेता वैक्सीन पर सवाल उठा चुके हैं। इससे पहले सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा था कि यह वैक्सीन भाजपा की है और मैं इसे नहीं लगवाऊंगा। 

अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बना रही है, ताली और थाली बजाकर कोरोना को भगवा दे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था कि भारत बायोटेक पहले दर्जे की कंपनी है लेकिन ये हैरान करने वाली बात है कि कोवैक्सीन के लिए फेज-3 के ट्रायल जुड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत प्रोटोकॉल संशोधित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कोरोना की वैक्सीन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कोवैक्सीन ने अभी तीसरे चरण का परीक्षण भी पूरा नहीं किया है, ऐसे में समय से पहले मंजूरी देना खतरनाक हो सकता है। शशि थरूर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय को स्थिति साफ करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ट्रायल से पहले वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें