प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। बिहार में राजग की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का एरियल सर्वे करेंगे।
बता दें कि बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। इस बात की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग के एडिशनल सचिव अनिरुद्ध कुमार ने दी।
Death toll in Bihar floods rises to 341, says Additional Secretary, disaster management department, Anirudh Kumar #BiharFloods— ANI (@ANI) August 22, 2017
हालांकि सीएमओ की ओर से इस संबंध में अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह जानकारी दी है। मालूम हो कि उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से बिहार आने का आग्रह किया था।
इधर, बाढ़ से बिहार के 18 जिलों की स्थिति दयनीय हो गई है। लोग खाने से लेकर दवा तक के लिए मोहताज हो गए हैं। खासकर अररिया और पूर्णिया की स्थिति तो सबसे बदतर हो गई है। इतना ही नहीं बाढ़ से बिहार में अब तक 300 से अधिक लोगों के मरने की खबर है। नीतीश कुमार भी लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।