फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदल दी: जेपी नड्डा

Fri, 16 Oct 2020 07:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
विज्ञापन
JP Nadda - फोटो : twitter@ BJP
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली लगातार जारी है। नड्डा ने आज बांका के बाराहाट के भेडामोड़ मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदल दी है। पहले एक दूसरे को जात-पात और धर्म के आधार पर लड़ाने का कार्य होता था लेकिन मोदी जी ने विकास को तरजीह दी। पीएम मोदी इन सब की जगह अपने काम का रिपोर्ट कार्ड दिखाते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार को एक लाख 25 हजार करोड़ के अतिरिक्त 40 हजार करोड़ का अतिरिक्त पैकेज दिया गया। बाका में केंद्र की ओर से मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा किया है, जिसे पूरा किया जाएगा, जमीन की तलाश जारी है।

एक सतर्क समाज ऐसे नेता(पीएम मोदी) को पहचानता है और उसकी सराहना करता है। एक चौकस समाज अपने हितों को जानता है और किसी भी नुकसान से खुद को बचाने के लिए तैयार है। नड्डा ने कहा कि आगे और विकास के लिए राज्य विधानसभा चुनावों में राजग के लिए स्पष्ट जनादेश की आवश्यकता है।
विज्ञापन


भागलपुरी रेशम के संभावित बाजार का उल्लेख करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं से प्रधानमंत्री के 'वोकल फोर लोकल' मिशन के तहत ब्रांड मूल्य को बढ़ाने के लिए कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें