फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: 29 मई को पीएम मोदी का रोड शो कहां से कहां तक होगा? प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आ गया

Tue, 27 May 2025 02:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरी दुनिया ने नए भारत को देखा। आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भारत के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी संदेश दे दिया है कि पाकिस्तान अगर आगे नापाक हरकत करेगा तो उसे और भुगतना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार आ रहे हैं। वह दो दिन रहेंगे। 29 मई की शाम पांच पटना पहुंच रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बिहार की धरती पर आने के साथ ही बिहार के लोगों को कई बड़ी सौगात देंगे। वह पटना पहुंचने के बाद पटना हवाई अड्डे के विश्वस्तरीय, भव्य नवनिर्मित टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और साथ ही साथ बिहटा हवाई अड्डे के शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री भव्य रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो पटना हवाई अड्डे से प्रारंभ होगा और शेखपुरा, पटेल भवन, राजवंशीनगर, पुनाईचौक, हड़ताली मोड़, हाई कोर्ट होते हुए आयकर गोलंबर पहुंचेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान सड़कों के किनारे 32 स्थानों पर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर विभिन्न संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा स्टेज बनाए जा रहे हैं।
पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले भारत-नेपाल बॉर्डर पर दिखीं ड्रोन जैसी चमकीली वस्तुएं, इलाके में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिलीप जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का अभिनंदन किया जाएगा
प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि लाखों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री के इस रोड शो में शामिल होंगे और उनका अभिवादन करेंगे। इस दौरान स्टेज पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम भी होते रहेंगे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि यह अभिवादन कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल द्वारा नहीं किया जाएगा। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने बिहार की धरती झंझारपुर से ही आतंकियों के लिए विश्व को संदेश दिया था कि वह कहीं भी होंगे, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। 
तेज प्रताप पर हंगामे के बीच लालू परिवार में आई खुशी, तेजस्वी के बेटे और बेटी की देखें तस्वीरें

30 मई को रोहतास के विक्रमगंज जाएंगे पीएम मोदी
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री 30 मई को रोहतास के विक्रमगंज जाएंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उस जनसभा में 29 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले नवीनगर पॉवर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। पटना-सासाराम एक्सप्रेस-वे का भी शिलान्यास होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी आते हैं, विकसित बिहार बनाने के सपने को पूरा करने के लिए सौगात लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विक्रमगंज से यह संदेश जाएगा कि शाहाबाद और मगध की धरती बिहार और एनडीए के लिए सबसे उपजाऊ धरती होगी। विक्रमगंज की धरती से यह भी बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री के प्रति बिहार के लोगों का अगाध प्रेम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें