श्रद्धांजलि देते सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी नामचीन हस्तियों ने हादसे को लेकर अपनी शोक संवेदना सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है। वहीं बिहार की बात करें तो इस घटना को गहरे आघात के रूप में देखा गया है। जिसको लेकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई अन्य राजनेताओं ने भी शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं हैं।