फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल अधीक्षक निशाने पर: मुजफ्फरपुर में राउंड पर पिटाई, बाहर फायरिंग की थी तैयारी, 9 कुख्यात ट्रांसफर

Sun, 22 Jan 2023 11:13 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Challenge of prisoners to Bihar government: मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा परिसर के अंदर अफसरों को बेइज्जत करने के बाद बाहर जानलेवा हमले से पूरा सिस्टम हिलाने की तैयारी की जानकारी के बाद नौ कुख्यात कैदियों को दूसरी जेलों में ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर से नौ कैदियों को दूसरी जेलों में भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सेंट्रल जेल के अंदर अधीक्षक और उपाधीक्षक के साथ हाथापाई और बाहर फायरिंग की पूरी तैयारी थी। मुजफ्फरपुर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा परिसर के अंदर अफसरों को बेइज्जत करने के बाद बाहर जानलेवा हमले से पूरा सिस्टम हिलाने की तैयारी की जानकारी सामने आई तो गृह (कारा) विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। हड़कंप इसलिए भी क्योंकि निशाना बनाने वाले नाम कुख्यात चुन्नू ठाकुर गिरोह का दायां हाथ कहा जाने वाला रवि कुमार उर्फ रवि मास्टर और किसलय कुमार है। साजिश में जिन कुख्यात अपराधियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई, उनमें से नौ को चिह्नित कर अलग-अलग जेलों में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पहली सूचना फायरिंग की, फिर पिटाई का प्लान खुला
मिली जानकारी के अनुसार शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद चुन्नू ठाकुर गिरोह के रवि मास्टर और किसलय कुमार ने जेल में बंद अन्य बदमाशों को गोलबंद कर जेल प्रशासन के खिलाफ गोलीबारी का षडयंत्र रचा था। इसकी भनक लगते ही जेल प्रशासन की नींद उड़ गई। जिलाधिकारी को खबर दी गई। फिर DM के निर्देश पर जेल प्रशासन ने रवि मास्टर और किसलय सहित नौ कुख्यात बदमाशों को भागलपुर और अररिया जेल में स्थानांतरित किया है। पत्र में लिखा गया है कि बीते 18 जनवरी को जेल अधीक्षक को एक आसूचना प्राप्त हुई कि रवि और किसलय अपने गुर्गों के साथ मिलकर अधीक्षक, उपाधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक पर कारा से बाहर फायरिंग कराने की तैयारी में हैं। इस सूचना के अगले दिन 19 जनवरी को एक बंदी से खबर मिली कि अधीक्षक और सहायक अधीक्षक पर कारा के अंदर राउंड के दौरान पहले बहस और फिर पिटाई की योजना है। 

आरोप- पूछताछ के लिए बुलाया तो भी की मारपीट
जेल के अफसरों को बेइज्जत कर उनका मनोबल तोड़ने की इस योजना की जानकारी पर सभी चिह्नित बंदियों से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान भी रवि मास्टर और किसलय कुमार के साथ गुर्गों ने कारा कर्मियों के साथ गालीगलौज और हाथापाई की। इसे नियंत्रित करने के लिए जेल प्रशासन ने बल प्रयोग किया गया। इसके बाद इन सभी को तत्काल उच्च सुरक्षा कक्ष में रखा गया। फिर शनिवार की देर रात इन सभी को भागलपुर और अररिया जेल भेज दिया गया। जेल अधीक्षक ने अपने पत्र में इनपर जाति के आधार पर गुटबाजी कर कैदियों को भड़काने का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे-कहां भेजा गया
1 : किसलय कुमार, विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर
2 : पवन कुमार, विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर
3 : राहुल कुमार, विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर
4 : रवि कुमार उर्फ रवि मास्टर, शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर
5 : कुंदन कुमार, शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर
6 : राज कुमार, शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर
7 : राजेश कुमार, मंडल कारा अररिया
8 : विकाश कुमार, मंडल कारा अररिया
9 : राजेश साह, मंडल कारा अररिया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें