फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में PK ने किया बड़ा दावा, कहा- 2020 विधानसभा चुनाव के बाद मैंने नीतीश को CM न बनने की दी थी सलाह

Tue, 21 Feb 2023 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान

सार

सीवान में पत्रकारों से बातचीत में पीके ने कहा कि जिस दिन महागठबंधन बना था मैंने उस दिन ही कह दिया था कि ये चलने वाला नहीं है। ये कब तक चलेगा ये तो नहीं बता सकता, लेकिन ये अगले विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा। अगले विधानसभा चुनाव में ये सात दल साथ में रहकर चुनाव नहीं लड़ सकते।
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब होते राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन सुराज पदयात्रा के तहत राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर सीवान पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस दिन महागठबंधन बना था मैंने उस दिन ही कह दिया था कि ये चलने वाला नहीं है। ये कब तक चलेगा ये तो नहीं बता सकता। लेकिन ये अगले विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा। अगले विधानसभा चुनाव में ये सात दल साथ में रहकर चुनाव नहीं लड़ सकते। पीके ने कहा कि मैंने गठबंधन की राजनीति देखी है। 2015 में मैंने ही महागठबंधन बनवाया था।

विज्ञापन




नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने लिए रास्ता चुना है। अगर कोई गलत रास्ता चुनता है तो उसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। नीतीश कुमार की पार्टी को 2020 में बहुमत नहीं मिला था, 243 के बिहार विधानसभा में से केवल 42 विधायक मिले थे। 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मैंने नीतीश कुमार से कहा था कि आप मुख्यमंत्री मत बनिए, क्योंकि आपको बिहार की जनता ने नकार दिया है। ऐसे में आपको मुख्यमंत्री बनने क्या जरूरत है? अगर आप सीएम बनेंगे तो कोई बड़ा भाई रहेगा जिसकी ज्यादा संख्या है तो उसकी चलेगी आपकी नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें