सीवान में चीफ इंजीनियर के घर पर ईडी की टीम पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
सीवान के मैरवा में चीफ इंजीनियर के घर पर ED की छापेमारी हुई है। 4 लोगों की टीम मंगलवार दोपहर चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम के घर पर पहुंची। गेट को बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए। इंजीनियर के घर को खंगाला गया। अंदर जाने के लिए सभी को मना कर दिया गया था।
सूत्रों की मानें तो टीम ने चीफ इंजीनियर के चचेरे भाई से पूछताछ की। छापेमारी के दौरान घर से कुछ कैश, पासबुक, जमीन के कागजात समेत अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो झारखंड में पदस्थापित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम जमशेदपुर सहित लगभग दर्जनों ठिकानें पर चल रही छापेमारी चल रही है।
जमशेदपुर से जुड़ा है तार
दरअसल, ED की इस छापेमारी का तार 16 नवंबर, 2019 में जमशेदपुर में ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता सुरेश प्रसाद वर्मा के घर ACB ने छापेमारी की थी। उस वक्त टीम ने 2.44 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि ये कैश उनके सीनियर वीरेंद्र कुमार राम के हैं। इसी मामले की जांच करते हुए ED ने झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के ठिकाने पर छापेमारी की।