फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत पर नीतीश कुमार समेत स्वास्थ्य मंत्रियों के खिलाफ जनहित याचिका

Tue, 18 Jun 2019 08:31 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एसकेएमसीएच का दौरा करने पहुंचे नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से 125 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्रियों के खिलाफ जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई है। इस पीआईएल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी नामजद किया गया है। खबरों के अनुसार, सभी पर बच्चों की मौत के प्रति उदासीनता के आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन






मालूम हो कि बिहार के मुजफ्फरपुर और आसपास में पिछले दो-तीन हफ्तों से एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है। इस बीमारी से बच्चे रोजाना काल के गाल में समा रहे हैं। पिछले 17 दिनों में 125 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नींद टूटी और मंगलवार को वह मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार को झेलना पड़ा था आक्रोश

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) का दौरा करने पहुंचे नीतीश कुमार को यहां भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एसकेएमसीएच अस्पताल के बाहर आक्रोशित लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने नीतीश गो बैक और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बाद में नीतीश कुमार ने बच्चों के परिजनों को राहत का आश्वासन दिया और डॉक्टरों से स्थिति की जानकारी ली। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी दिखाए थे काले झंडे

Central health Minister Dr. Harshwardhan and Ashwini Chaubey in Muzaffarpur - फोटो : ANI
मालूम हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से मुजफ्फरपुर आने के दौरान जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे और विरोध में नारेबाजी की थी। डॉ हर्षवर्धन के साथ अश्विनी चौबे और मंगल पांडेय भी पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें